Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नमकीन भुजिया की आड़ में अफीम की तस्करी करने वाला काबू

July 23, 2024

नमकीन भुजिया की आड़ में अफीम की तस्करी करने वाला काबू

अमृतसर: सिटी पुलिस के थाना वेरका ने अफीम की तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी नमकीन भुजिया सप्लाई करता है। नमकीन भुजिया की आड़ में अफीम सप्लाई कर रहा था। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से भारी मात्ना में अफीम और ड्रग मनी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हितेश मेहरा उर्फ ईशु निवासी कुचा आवा, गेट भगतांवाला के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों द्वारा प्रैस कांफ्रैंस के दौरान दी गई है। उन्होंने बताया कि थाना वेरका की पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से नशा तस्करी करने वाले कई बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इसी के तहत पुलिस द्वारा नंदा हॉस्पिटल से वेरका बाईपास की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाका लगाया गया था।

इस नाके दौरान पुलिस को सूचना मिली थी एक्टिवा पर सवार होकर एक युवक अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहा है। उसने कंधे पर किट बैग डाला हुआ है जिसमें अफीम है। थाना वेरका की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर और उनकी टीम ने नाके के दौरान आरोपी की हितेश मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 किलो 120 ग्राम अफीम और 21300 की ड्रग्स मनी बरामद की गई है । आरोपी की एक्टिवा को भी जप्त कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया है के आरोपी बरेली उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर अमृतसर में सप्लाई करता है । उसके खिलाफ केस दर्ज कर और पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें