Opposition Parties Protest Over SIR and EVM Issues : मोगा। SIR और EVM को लेकर कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने रोष प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रधान हरि सिंह खाई के नेतृत्व में निकाले गए रोष मार्च में CPI और CPM के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए SIR प्रक्रिया रद्द करने और उनके इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा सीपीआई, सीपीएम और सिविल सोसायटी मोगा के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत प्रताप रोड स्थित सिविल सोसायटी मोगा के मुख्य कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रोष मार्च के रूप में शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मुख्य चौक पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
इस मौके पर मोगा हलका प्रभारी मालविका सूद सच्चर, बाघापुराना से जगसीर सिंह कालेके, पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर, डॉ. पवन थापर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद बांसल, पूर्व विधायक विजय कुमार साथी, पूर्व चेयरमैन लाभ सिंह आहलूवालिया, पूर्व प्रधान गुरबचन सिंह बराड़, कर्नल बाबू सिंह, धर्मकोट हलका से एडवोकेट रविंदर सिंह रवि ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन इंद्रजीत सिंह बीड़ चड़िक, पीपीसीसी सदस्य मनजीत सिंह मान, स्वर्ण सिंह आदीवाल, महिला कांग्रेस जिला प्रधान गुरदेव कौर डरोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
सीपीआई की ओर से कामरेड कुलदीप सिंह भोला, कामरेड सुरजीत सिंह गगड़ा, कामरेड डॉ. इंद्रवीर सिंह गिल, कामरेड प्रिंसिपल पूर्ण सिंह और कामरेड जगजीत सिंह ने शिरकत की। सिविल सोसायटी मोगा से अजय सूद गोरा, मोहिंदरपाल सिंह लूंबा, अमर अनेजा, लक्की गिल और मनिंदर सिंह बेदी सहित अन्य सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार कथित तौर पर मनमानी कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द करने की मांग की।
नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। नेताओं ने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान ईवीएम में कथित गड़बड़ी के जरिए विभिन्न राज्यों में सरकारें बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस सहित सहयोगी राजनीतिक दल व संगठन इसका डटकर विरोध करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पार्षद जसप्रीत सिंह विक्की सरपंच, मनप्रीत भट्टी, दुल्ला सिंह, कुलविंदर सिंह बडूवाल, जसबीर सिंह बराड़ खोटे, राजा, सिमरनजीत सिंह रिक्की, राजा डाला, रमना लंडेके, रविंदर सिंह हैप्पी, मिकी हुंदल, गुरचरण सिंह चीदा, जसपाल सिंह डरोली, गुरजंट सिंह बराड़ सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीपीएम की ओर से प्रांतीय सदस्य सचिन वडेरा, जिला सचिव राम कृष्ण धर्मकोट, हरदेव सिंह तूर बडूवाल सहित अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

