Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब के 11 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update: पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते राज्य के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

14 अक्टूबर: इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

वहीं, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी मौसम खराब रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

15 अक्टूबर को भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर को भी कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी रहने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन में येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है।

16 और 17 अक्टूबर को राहत मिलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 अक्टूबर को पंजाब में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा और राज्य में मौसम सामान्य होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

तेज हवाओं और संभावित आंधी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, कमजोर ढांचों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Exit mobile version