Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

December 30, 2024

Punjab Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

चंडीगढ़: पंजाब के आसपास चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते आज राज्य में कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज कोहरा और घना हो सकता है। इसके चलते दृश्यता शून्य स्तर तक पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि आज और आने वाले दिनों में भी तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मानसा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के अलावा यहां शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। पंजाब के बाकी हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कोहरे और शीतलहर का असर 3 जनवरी तक जारी रह सकता है। इन 5 दिनों में पंजाब में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के आखिरी दिनों में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश देखने को मिली। 1 से 6 जनवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। इसका असर पश्चिमी हिमालय पर्वत शृंखला में देखने को मिलेगा। जिसके बाद मैदानी इलाकों के साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें