Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

Today weather 14 May 2026

Today weather 14 May 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि प्रदेश में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा। ऐसे हालात में फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है।

इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
4 जून

राज्य के सभी 23 जिलों में बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रह सकता है।

5 जून

फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में बारिश और गरज-तूफान को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

6 जून

फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज आंधी चलने की संभावना है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें…

किसानों और लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी है। वहीं लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

Exit mobile version