Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तिया मल्होत्रा ने नियुक्त किए विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक

February 7, 2024

भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तिया मल्होत्रा ने नियुक्त किए विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्ति की है । आज नियुक्त किए पदाधिकारियों में प्रिंस बंदूला को मेडिकल सेल का संयोजक नियुक्त किया है, इसी प्रकार विशाल पूरी को इकोनॉमिक सेल, श्रीमती उर्मिल भारती को कला और संस्कृति सेल, भूपिंदर शर्मा को उत्तराखंड सेल,गोपाल शुक्ला को पूर्वांचल सेल,शिवेंद्र मंधोत्रा को हिमाचल सेल, अजय सिंगला को एनजीओ सेल, मुकेश गिरी गोस्वामी को वेंडर सेल, गिरीश सचदेवा को इंटेलेक्चुअल सेल तथा सुनील खेत्रपाल को इंडस्ट्री सेल का संयोजक नियुक्त किया है।

जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है तथा आशा व्यक्त की है इन नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा पार्टी को मजबूती मिलेगी। आने वाले लोकभा चुनावो में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में सहयोगी होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें