Site icon Dainik Savera Times

3 महीने से वेतन न मिलने से सिविल अस्पताल के आऊटसोर्स कर्मचारी परेशान

सवेरा न्यूज/अमृतसर : सिविल अस्पताल अमृतसर में इनोवीजन कंपनी के अधीन आऊटसोर्स काम कर रहे दर्जा-3 और दर्जा-4 कर्मचारी, परम सर्विसिस ठेकेदार अधीन काम कर रहे सफाई सेवक और सिक्योरिटी गार्डो द्वारा इंप्लाई वैल्फेयर एसोसिएशन पंजाब के प्रधान राकेश शर्मा के ध्यान में लाया गया कि उनको पिछले 3 महीने के वेतन नहीं मिले हैं। जिस कारण उनके लिए अपने परिवार का पालन पौषण करना बहुत मुश्किल हो गया है। यह कर्मचारी पिछले कई वर्षो से सिविल अस्पताल अमृतसर में तैनात हैं। राकेश शर्मा ने बताया कि इन आऊटसोर्स/ठेकेधार के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और इन कर्मचारियों के वेतन जल्द से जल्द मुहैया करवाए जाएं, नहीं तो मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।

Exit mobile version