Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में 30 हजार से अधिक सरकारी कर्मी रहे हड़ताल पर

लुधियाना : डीए समेत अन्य मांगों को लेकर सरकारी मुलाजिमों के 58 संगठनों ने वीरवार को दफ्तरों में ‘महाबंद’ रखा। इस दौरान जिले में सरकारी विभागों के 30 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी हडताल पर रहे। सभी विभागों में कामकाज ठप्प रहा। इस हड़ताल में ड्राइवर भी शामिल थे। इसलिए अफसरों को भी दफ्तर आने में दिक्कत आई। अफसरों के साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गाड़ियां चलाई।

इस दौरान मिनी सचिवालय में बड़ी रैली की गई , जिसमें पूरे जिले से हजारों कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार, पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, सुरिंदर डाबर समेत कई नेताओं ने भी मिनी सचिवालय पहुंचकर कर्मचारियों की रैली को समर्थन दिया।

राखी से एक दिन पहले बसों की आवाजाही सामान्य रहने से महिलाओं को मिली राहत –
हड़ताल के ऐलान ने महिलाओं को चिंता में डाल दिया था क्योंकि 28 को रक्षाबंधन का त्यौहार है और 27 को हड़ताल पर बसें बंद रहने से महिलाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़नी थी लेकिन हड़ताल का बसों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से हुई मीटिंग के बाद रोडवेज मुलाजिम संगठनों ने वीरवार को बस सेवा चालू रखने का ऐलान किया था। इसके चलते कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ। राखी से एक दिन पहले बसों की आवाजाही सामान्य रहने से महिलाओं को बड़ी राहत मिली।

Exit mobile version