Site icon Dainik Savera Times

बहिदोचक्क में 40 से अधिक परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

पठानकोट/सरना : विधानसभा हलका भोआ के गांव बहिदोचक्क में नेता अश्वनी बहिदोचक्क की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब क्षेत्र के 40 से अधिक परिवारों ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा नेता सुपिंदर सिंह जो भाजपा के पूर्व महासचिव और शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, अमनदीप सिंह पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य एवं पूर्व कांग्रेस चेयरमैन, सुरिंदर कुमार पूर्व सरपंच, बोध राज पुत्र सतपाल पूर्व सरपंच, जसविंदर सिंह यूथ क्लब अध्यक्ष, सरणजीत सिंह नंबरदार, अमरीक सिंह नंबरदार, कमलदीप सिंह, मंगा राम सहित 40 से अधिक परिवारों के सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी से जुड़ने वाले हर साथी को परिवार का हिस्सा समझा जाएगा। लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के करवाए जा रहे विकास कार्यों और आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को देखते हुए लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका भोआ में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और सरकार द्वारा हर क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Exit mobile version