Site icon Dainik Savera Times

800 से अधिक बसों में निकली भगवान वाल्मीकि तीर्थयात्रा, नायब सैनी ने किया शुभारंभ

Over 800 Buses Join Valmiki Pilgrimage to Amritsar : जालंधर। भगवान वाल्मीकि जी के 26 अक्तूबर को मनाए जाने वाले प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से विशाल तीर्थयात्रा निकाली गई। जालंधर के अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से श्री राम तीर्थ, अमृतसर के लिए रवाना हुई यात्रा में 800 से अधिक बसों में श्रद्धालु शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने यात्रा का शुभारंभ किया। भगवान वाल्मीकि जी की भव्य पालकी और महिला संकीर्तन मंडली के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000619334.mp4
तीर्थयात्रा का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा नेता कर्मजीत कौर चौधरी, शीतल अंगुराल, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पूर्व मेयर राकेश राठौर और भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी मानवता को नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000619333.mp4
शीतल विज ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित श्री रामायण आदर्श परिवार, त्याग, मर्यादा और सामाजिक दायित्वों का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की। कमेटी के पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल ने बताया कि यात्रा पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, डीएवी कॉलेज रोड, बिधिपुर और करतारपुर से होते हुए अमृतसर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में संत समाज सहित धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां उपस्थित रहीं।

 

Exit mobile version