Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: पचरंगा में बुजुर्ग से ATM कार्ड बदलकर 30 हजार की ठगी, CCTV में कैद हुए दो आरोपी

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261104-WA0026.mp4

जालंधर: देहात में नौसरबाजों की ओर से एटीएम कार्ड बदलकर घटना को अंजाम देने की खबर सामने आई है। ताजा मामला भोगपुर के नजदीकी कस्बे पचरंगा में केनरा बैंक के एटीएम में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कथित धोखाधड़ी की गई। मिली जानकारी के अनुसार जंडीर गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति पचरंगा स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आया था।

ऐसे में जब बुजुर्ग व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तो वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसका मूल एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से भाग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में नौसरबाजों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। ऐसे बाद में पता चला कि बुजुर्ग और उसके बीच 30 हजार रुपये का लेनदेन हुआ था। पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया तो एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया गया। गौरतलब है कि एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version