पंजाब: डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख एवं पद्म श्री से सम्मानित संत निरंजन दास जी को प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान मिलने के बाद देश और विदेश से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे और संत जी को सिरोपा अर्पित कर तथा पुष्प भेंट कर अपनी खुशी और सम्मान व्यक्त किया।
इसी क्रम में अमृतसर से श्री गुरु रविदास समुदाय के प्रमुख नेता जगजीत सिंह जैंकी ने भी डेरा पहुंचकर संत निरंजन दास जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पद्म श्री सम्मान मिलने पर संत जी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल संत निरंजन दास जी का ही नहीं, बल्कि पूरे रविदासिया समाज, पंजाब और देश के लिए गर्व का विषय है।
जगजीत सिंह जैंकी ने कहा कि संत निरंजन दास जी ने लंबे समय से श्री गुरु रविदास महाराज जी के समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार द्वारा दिया गया पद्म श्री सम्मान पूरी तरह से उचित और प्रेरणादायक है।
इस दौरान संत निरंजन दास जी ने जगजीत सिंह जैंकी को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने जैंकी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। जगजीत सिंह जैंकी ने संत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें समाज और मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)

