Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक सड़क हादसे ने ली तीन सगी बहनों की जान, नानी घर से लौट रही थी, पिता गंभीर जख्मी

फाजिल्का: फाजिल्का में देर रात हुए भयानक सड़क हादसे ने तीन सगी बहनों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें पिता गंभीर रुप से जख्मी हो गया जबकि तीनों सगी बहनों की मौत हो गई। फाजिल्का की ढानी खरास के रहने वाले सुल्तान सिंगा अपनी तीन बच्चियों (4,6,7, साल) को उनकी नानी के घर से लेकर वापस अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस पर एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि सभी को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने दो को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और आज सुबह उनकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की तरफ से अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Exit mobile version