Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक सड़क हादसा, कनाडा में पंजाबी नौजवान की मौत

पटियाला: कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाबी नौजवान की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा उपमंडल के गांव शेलवाला का बताया जा रहा है। मृतक के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा तरविंदर सिंह करीब 13 महीने पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया था।

आप भी है गोल गप्पे के शौकीन, तो हो जाए सावधान! 40 बच्चों व 10 महिलाओं की बिगड़ी तबियत

शुक्रवार को जब वह काम से लौट रहा था तो लाल बत्ती पर उसकी कार के पीछे एक ट्रक था और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके पीछे वाले ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक उसकी कार पर पलट गया। इस हादसे में मौके पर ही तरविंदर की मौत हो गई। उक्त युवक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी और वह अपनी पत्नी के आधार पर ओपन वर्क परमिट पर कनाडा गया था। गांव के सरपंच सूबा सिंह और बिकर सिंह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और केंद्र सरकार से शव को भारत लाने की मांग की है।

Exit mobile version