चंडीगढ़: क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ जारी जंग में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पाकिस्तान समर्थित अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना गुरमीत सिंह समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 312.71 ग्राम हैरोइन, 5.12 लाख रु पए नकद, दो अर्टिगा कारें और एक इलैक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस डीआईजी राज कुमार के निर्देश पर की गई है, जो केंद्र सरकार के नशामुक्ति के संकल्प के तहत चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं।
पाकिस्तान समर्थित अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडीकेट का भंडाफोड़, किंगपिन समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

