Site icon Dainik Savera Times

पंचायत चुनाव से एक दिन पहले पंच प्रत्याशी की अचानक हुई मौत, गांव में गम का माहौल

फाजिल्का : पंजाब राज्य के फाजिल्का जिले में स्थित भंगाला (Bhangala) गांव में उस समय माहौल गम में बदल गया, जब गांव भंगाला (Bhangala) में पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 4 से पंच प्रत्याशी हरबंस सिंह बंसी का आज सुबह 4 बजे दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया, जिस वार्ड से हरबंस सिंह बंसी चुनाव लड़ रहे थे, वहां पर चुनाव स्थगित कर दिए गया हैं।

गांव के रहने वाले पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक हरबंस सिंह बंसी हमारे गांव के वार्ड नंबर चार से पंच के उम्मीदवार थे और बहुत ही नेक और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। पलविंदर सिंह ने कहा कि मृतक जिस वार्ड से पंची का उम्मीदवार था, वह एक मजबूत उम्मीदवार था, क्योंकि मृतक हरबंस सिंह सभी के बीच लोकप्रिय थे और हरबंस सिंह बंसी की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।

चुनाव का हमें जितना अरमान था, वह अब गम में बदल गया है, क्योंकि हमारा भाई हमें छोड़कर चला गया है। मृतक पिछले माह बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुआ था।

Exit mobile version