पंचकूला: गैंगस्टर भूपी राणा को पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब के नाभा जेल से पंचकूला लाई है। पिछले दिनों पुलिस ने गैंगस्टर भूपी राणा के गुर्गे से 7 कंट्री मेड पिस्टल , 7 कारतूस ओर 72 हजार नगद बरामद किये थे। आपको बतादें कि अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर भूपी राणा के लिए काम करता था। कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने गैंगस्टर भूपी राणा के गुर्गे को अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था। आज कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर भूपी राणा को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया जहा से पुलिस को 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है ।
पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम गैंगस्टर भूपी राणा को प्रोडक्शन वारंट पर नाभा जेल से पंचकूला लाई

