पंचकूला पुलिस ने एक ऐसे भगोड़े को गिरफ्तार किया जो ठगी करके अपना सिम और घर का पता बदल देता था। पंचकूला, पिंजौर, कालका, जीरकपुर और धकोली में उसपे बहुत मामले दर्ज है। लेकिन वह पंजाब, हरियाणा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। क्योंकि अपराधी अपना सिम मोबाइल और घर का पता भी बदल लेता था। आरोपी का नाम गुरिंदर सिंह जिसकी उम्र 60 साल है। जिसको पंजाब के जीरकपुर के सुर्या टावर से देर रात सेक्टर 20 की पोलिस ने गिरफ्तार किया। सेक्टर 20 के एसएचओ बचूं सिंह व जांच अधिकारी एएसआई संदीप मोड़ ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी।
कि आपके सेक्टर 20 में मामले दर्ज में एक गुरिंदर पीओ है। जिसको हमने एक ग्राहक बनकर फ़ोन किया। जिसने हमको अपने फ्लैट जीरकपुर में बुलाया जिसको देर रात गिरफ्तार किया। जिसको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेक्टर 20 के रहने वाले आईटीबीपी के रिटायर कमांडिंट को आरोपी गुरिंदर सिंह ने जीरकपुर के धकोली में एक नकली जमीन दिखाई और कहा कि ये जमीन मेरी है और आईटीबीपी के कमांडिंट ने बयाने के तौर पर आरोपी गुरिंदर सिंह को 28 लाख दिया।
आइटीबीपी के अफसर ने जब पड़ताल की गई तो पता लगा कि ये जमीन गुरिंदर सिंह की है ही नही, जब गुरिंदर सिंह से सम्पर्क किया था। तब तक आरोपी गुरिन्दर सिंह अपना फोन नंबर बदल चुका था। ऐसा ही वह काफी लोगो के साथ कर चुका है। ठगी और चेक बाउंस मामलो में भी फरार था। पिंजौर के भी दलजीत सिंह और कालका जिरकपुर और मोहाली में भी काफी मामले में पीओ था।

