Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में बच्चे को बाइक सवारों द्वारा ले जाने की सूचना, जांच में जुटी पुलिस

Panic in Jalandhar Over Reported Child Abduction : जालंधर। थाना नंबर 1 के अधीन आते गुलाब देवी रोड इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बाइक सवार युवकों द्वारा एक बच्चे को अपने साथ ले जाने और उसका बैग नहर में फेंकने की सूचना सामने आई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000577981-1.mp4

स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना थाना नंबर 1 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी मुख्यतयार राय, थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें तीन बाइक सवार युवक बच्चे को बीच में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने बताया कि वह करीब 2 बजे वहां से गुजर रहे थे।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000577980-1.mp4
इस दौरान लोगों की भीड़ जमा थी। उन्होंने जब भीड़ जुटने का कारण पूछा तो स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक बच्चे को लेकर फरार हो गए हैं। अन्य बच्चों के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक बच्चे को साथ ले गए थे। हालांकि, अभी तक बच्चे के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ने बताया कि गुलाब देवी रोड के पास गुरु नानक नगर इलाके में स्कूल के बच्चे को बाइक सवारों द्वारा ले जाने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने क्षेत्र के तीन स्कूलों के प्रिंसिपलों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक अपहरण से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि किडनैपिंग की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Exit mobile version