Site icon Dainik Savera Times

चले गए पंकज, चाहने वाले ‘उदास’

लुधियाना: गजल गायक पंकज उधास की दिलकश आवाज सोमवार को सदा के लिए खामोश हो गई। उनके निधन से जहां बॉलीवुड में शोक का माहौल है, वहीं लुधियाना में बैठे उनके चाहने वाले ‘उदास’ है। पंकज उधास कई बार गजल कंसर्ट के लिए लुधियाना पहुंचे। लुधियाना के जाने-माने उद्योगपति उनकी गजलों पर फिदा थे। उनकी गजलें हर दिन को सुकून देती थी। सतलुज क्लब के पूर्व कल्चरल सैक्रेटरी रत्नदीप सिंह लाटी बावा व पंकज उधास की दोस्ती 80 के दशक से बनी हुई है। लाटी बावा के कार्यकाल में पंकज उधास ने 2022 के दौरान सतलुज क्लब में लाइव कंसर्ट भी किया था। बावा ने बताया कि वह अकसर उनकी गजल चिट्ठी आई है, ए गमे जिंदगी कुछ तो दे मशवरा, चांदी जैसा रंग है तेरा, जिएं तो जिएं कैसे गुनगुनाते हैं। उनके निधन पर वह काफी गमगीन है। वह पंकज उधास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई भी जाएंगे।

Exit mobile version