Dainik Savera Times

होशियारपुर में पैरा ताइकांडों नैशनल और इंटरनैशनल चैंपियन का वी टॉक शो, माता-पिता के साथ पहुंचे चंददीप सिंह सुदन

होशियारपुर: वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में विश्व स्तरीय पैरा ताइकांडों नैशनल व इंटरनैशनल चैंपियन मिस्टर चंददीप सिंह सुदन का प्रेरणादायक वी टॉक शो का आयोजन किया गया। चंददीप सिंह सुदन जी के साथ उनके माता-पिता भी इस कार्यकम में शामिल हुए।

सर्वप्रथम मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करने के तत्पश्चात् गणेश वंदना प्रस्तुत की गई तथा इसके पशचात स्कुल के टीरिंन्स बैंड द्वारा आशायें गाने से समां बांध कार्यक्रम का आगाज हुआ। गौरवतलब है कि जम्मू और कश्मीर से संबंध रखने वाले सुप्रसिदध पैरा-अलोपियन चंददीप सिंह सुदन ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में ऐतिहासिक जीत हासिल की, वहीं पैरा नैशनल चैंपियनशिप में दो बार सिल्वर मैडल जीतकर भारतवर्ष का नाम पूरे जगत में ऊँचा किया।

वहीं एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल और पाँच बार राष्ट्रीय स्तर में स्वर्णपदक विजेता रहे। चंदनदीप सिंह सुदन ने स्केटिंग में भी कई पदक जीते। चंददीप सिंह सुदन जी ने छात्रों से अपनी संघर्ष यात्रा और आत्मविश्वास की कहानी सांझा की जो छात्रवर्ग के लिए एक बड़ा उदाहरण है व यह दिखाती है कि सच्ची लग्न होने से कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती है।

यहीं कारण है कि ताइकांडों, तैराकी व स्केटिंग खेलों में दमदार प्रदर्शन के लिए वे जाने जाते हैं। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका महिमामय व्यक्तित्व बच्चों को यह संदेश देता है कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास अनुशासन और सकारात्मक सोच बहुत आवश्यक है। उनके योगदान से न केवल खेल क्षेत्र में बल्कि समाज में यह भी सिद्ध होता है कि शारीरिक अक्षमता कुछ कर गुजरने व जीत के रास्ते में बाधा नहीं बनती है। मानसिक परिस्थितियों व समय प्रबंधन द्वारा हर कार्य संभव है।

चंददीप सिंह सुदन जी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन अनुभवों और सफलता की यात्रा को सांझा करते हुए कहा कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने चार साल लम्बे संघर्ष के बाद कार चलाने का लाईसेंस प्राप्त किया। उनके विचारों ने विदयार्थियों को अत्यंत प्रेरित किया। छात्रों ने चंददीप से उनकी दिनचय व उनके खेल स्मबन्धी कई रोचक सवाल भी किए, जिनका उन्होंने बाबुबी जवाब दिए।

वी टॉक के मेज़बान मैत्रेय गुप्ता व हरनीत कौर ने नैशनल चैंपियन का स्कूल में आने व छात्रवर्ग से बातचीत करने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान चंददीप ने विद्याथियों द्वारा लगाई गई आर्ट व पेंटिंग प्रर्दशिनी देखी व छात्रों से उनके आर्ट वारे जाना व छात्रों को हमेशा साकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने अपने संबोधन में कहा कि चंददीप सिंह सुदन जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी हर

बच्चे के लिए एक सच्चे रोल मॉडल हैं। उनकी उपलब्धियाँ यह सिखाती हैं कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अन्त में वासल जी ने कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीईओ राघव वासल जी ने विश्वजिता पैरा चैंपियन को बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया तथा कहा हाँसले बुलंद हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है । युवा खिलाड़ी चंददीप सिंह सुदन इसकी सशक्त मिसाल हैं। स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद जी कहा कि मिस्टर सुदन के चरित्र से विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Exit mobile version