Site icon Dainik Savera Times

स्कूल बना अखाड़ा! बच्चों के विवाद में भिड़े परिजन, कुर्सियां चलीं

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/516192.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/516191.mp4

Parents Clash Inside School Principal’s Office : मोगा। एक निजी स्कूल में दो विद्यार्थियों के बीच खेलते समय हुआ मामूली विवाद उस समय गंभीर रूप ले गया, जब बच्चों के अभिभावक प्रिंसिपल के कार्यालय में ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 
 

इस दौरान कमरे में रखी कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलते समय हुआ था दोनों विद्यार्थियों में विवाद स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र गोयल ने बताया कि सातवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों के बीच खेलते समय मामूली बहस हो गई थी। मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने और बच्चों को समझाने के उद्देश्य से स्कूल प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया था, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

प्रिंसिपल के अनुसार, दसवीं कक्षा के एक विद्यार्थी के अभिभावक स्कूल पहुंचे और कक्षा में जाकर विद्यार्थी के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद शिक्षकों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें रोक लिया। इसके बाद जब दोनों पक्ष प्रिंसिपल के कार्यालय में पहुंचे, तो वहां फिर से विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कार्यालय में तोड़फोड़, स्टाफ में मची अफरा-तफरी प्रिंसिपल देवेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि इस दौरान स्कूल के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।

दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और कुर्सियां फेंकी गईं। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 लोग स्कूल में पहुंचे थे। स्थिति बिगड़ने पर प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ को वहां से हटकर अपनी सुरक्षा करनी पड़ी। उनके अनुसार, कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने के साथ थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी घटना की जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद के सभी पहलुओं और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

Exit mobile version