Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPU घटना पर परगट सिंह का BJP पर निशाना, बोले- छात्रों का गुस्सा सरकार की नीतियों का नतीजा

September 30, 2026

LPU घटना पर परगट सिंह का BJP पर निशाना, बोले- छात्रों का गुस्सा सरकार की नीतियों का नतीजा

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई घटना को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि LPU में छात्रों का गुस्सा दिखाई दिया है और इसके लिए भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

परगट सिंह ने भाजपा द्वारा नशे के खिलाफ निकाली जा रही महारैली को लेकर कहा कि उन्हें रैली करने से कोई एतराज नहीं है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जालंधर दौरे के दौरान नशे के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बॉर्डर एरिया में सुरक्षा का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाया और कंटीली तारें भी लगाई गईं। ऐसे में केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि नशे की तस्करी रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

परगट सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब से ज्यादा नशा गुजरात के पोर्ट के जरिए आता है। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में नशे से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी केंद्र सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र में लंबे समय से भाजपा की सरकार है, लेकिन नशे के खिलाफ किए गए ठोस कामों की जानकारी भी जनता को दी जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई की जानकारी तो सामने आती रहती है, लेकिन नशे के खिलाफ उठाए गए कदमों का भी हिसाब दिया जाना चाहिए। वहीं रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरियां नहीं मिलने से युवा निराश हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

📍 Location: जालंधर कांग्रेस भवन (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें