Pargat Singh Targets Punjab Government Over Paddy Procurement : जालंधर। कुकड़ पिंड मंडी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता परगट सिंह ने धान खरीद और उठान में देरी को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथित सौदेबाजी से किसानों और आढ़तियों को नुकसान हो रहा है। परगट सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कानून-व्यवस्था, नशे और राजनीतिक मुद्दों पर भी आप, अकाली दल और भाजपा को घेरा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शैलरों से सीधा सौदा कर लिया है। जहां पूछताछ में पता चला है कि मंडी से अभी तक 50 हजार बोरी उठाई गई और 30 हजार बोरी की परचेज की गई। परगट सिंह ने कहा कि लगभग 2 लाख से अधिक बोरी मंडी में अभी आनी बाकी है। किसानों और आढ़तियों में विवाद करने को लेकर शैलरों के साथ सरकार ने सौदेबाजी कर ली है। उन्होंने कहाकि शायद शैलरों से 200 रुपए प्रति कट्टा का सौदा कर लिया है। पंजाब की लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इसी लूट रहे है दिल्ली के नकारे हुए लोग है। उन्होंने कहा कि किसानों ने 6 माह में फसल को बोया होता है और उनके फसल से खर्चे भी पूरे नहीं होते।
परगट सिंह ने कहा कि 180 मीट्रिग टन सरकार ने खरीदनी है, क्योंकि इस बार किसानों की फसल अच्छी हुई है। उन्हें लगता है कि इस बार फसल ज्यादा मंडियों में आ सकती है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडियों में प्रशासन द्वारा एंडवास रेजमेंट नहीं किए गए। परगट ने कहा कि पूरा पंजाब सड़कों पर है, इसी को लेकर वह सीएम भगवंत मान का इस्तीफा मांग रहे है। परगट सिंह ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल की सीएम मान के साथ पोस्टर में तस्वीर लगती थी, लेकिन अब नहीं लग रही। परविंदर सिंह झोटा को लेकर कहा कि वह परविंदर सिंह के पिता को बहादुर मानते हुए सलाम करते है।
पंजाब में कई कुर्बानियां हुई है, लेकिन बेटे का शव होने पर पिता की बहादुरी काबिले तारीफ है और उन्होंने ऐसी कुर्बानी नहीं देखी। पिता ने लोगों को मैसेज दिया कि बाजार भी खुलेंगे और दहशरा पर्व भी मनाया जाएगा। दरअसल, वहां पर हुल्लड़बाजी करके अलग माहौल बनाया जा रहा था। परगट सिंह ने कहाकि पुलिस पर लोगों को विश्वास नहीं रहा। यही कारण है कि सीबीआई से जांच की बार-बार मांग की जा रही है। सुखपाल खैहरा के सस्पेंड करने पर कहा कि वह सारी विधानसभा भंग करते है। पहले दिन सेशन 9 मिनट का हुआ है। परगट सिंह ने कहा कि वह लानत पत्र देने के लिए मांग कर रहे थे, लेकिन पत्र को कोई लेने को तैयार नहीं है।
दिल्ली में सिख कत्लेआम की वीडियो जारी करने पर कहा कि वह मानते है कि जो हुआ था वह गलत हुआ था। भाजपा मुद्दों को भड़काने का काम करती है। भाजपा सारे वर्गों में नफरत की राजनीति फैला रही है। पंजाब में एनडीए की सरकार बनने पर परगट सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल के बारे में पंजाब की जनता को सब पता है। जिसने 3 काले कानून को सपोर्ट करके 750 किसानों को शहीद करवा दिया। वहीं भाजपा की 13 सालों के केंद्र में सरकार है और केंद्रिय गृह मंत्री को अमित शाह को पंजाब में नशे को लेकर कुछ नहीं पता।

