Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी पर निशाना साधने पर बाजवा और वड़िंग का पलटवार, बोले- ‘भगवंत मान भाजपा की ट्रोल आर्मी का हिस्सा’

April 1, 2025

राहुल गांधी पर निशाना साधने पर बाजवा और वड़िंग का पलटवार, बोले- ‘भगवंत मान भाजपा की ट्रोल आर्मी का हिस्सा’

Partap Bajwa and Raja Warring : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर की गई बयानबाजी के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री मान पर पलटवार किया और मान पर भाजपा की लाइन पर चलने का आरोप लगाया। ‘एक्स’ पर बाजवा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को एकजुट करने और गरीब व अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने के लिए 4080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्र की।

जबकि, मान की अगुवाई में पंजाब नशे और निराशा में डूबे ‘6 पीएम नो सीएम’ के शासन में अधूरे वादे और बजट सैशन से भागते रहे। राहुल गांधी मजबूती से संसद में संविधान का बचाव करते हैं जबकि आप बीजेपी इंडिया की लाइन पर चलते हुए सवालों से छिपते हैं। उधर, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह दुखद है कि मुख्यमंत्री मान ने खुद को भाजपा की ट्रोल सेना में एक और पैदल सैनिक के रूप में शामिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि मान साहिब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आदेश लेते हैं। किसानों पर निर्मम आतंक राज चलाने के बाद अब हमारे सीएम साहब राजा से अधिक वफादार बनने की कोशिश करके एक कदम आगे और आगे बढ़ गए हैं। वह न केवल वही कर रहे हैं जो उन्हें करने के लिए कहा जा रहा है, बल्कि ऐसा लगता है कि उन्होंने भाजपा को खुश करने के लिए एक मील और आगे चले जाते हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी और उसकी पंजाब इकाई भाजपा की बी टीम बन गई है। वड़िंग ने यह भी कहा कि हो सकता है कि बिना किसी कारण के राहुल गांधी को निशाना बनाने के पीछे उनकी कुछ अस्पष्ट मजबूरियां हों।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें