Site icon Dainik Savera Times

चंद रुपयों के लेन-देन में साथी ने किया रिक्शा चालक का कत्ल, गिरफ्तार

लुधियाना: भारत नगर चौक के नजदीक फर्नीचर मार्कीट में रिक्शा चालक की हत्या के मामले को पुलिस ने तीन घंटों में ही सुलझा लिया। रिक्शा चालक का साथी ही उसका हत्यारा निकला, जिसने चंद रुपयों के खातिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। ए.डी.सी.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि वीरवार को फर्नीचर मार्कीट में पप्पू मंडल की हत्या हुई थी। थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने जांच करते हुए तीन घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दोनों ही एक-दूसरे के जानकार थे। वह दोनों ही रात के समय एक साथ भोजन करते थे लेकिन उन दोनों के बीच चंद रु पयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने पप्पू के सिर में पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रिमांड हासिल कर और पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version