Site icon Dainik Savera Times

खेत में खड़ी मोटर का सामान काटकर बोर में फेंका, फसल पर स्प्रे कर नुकसान पहुंचाने का आरोप

मोगा: मोगा थाना कोट ईसे खां के अधीन आते गांव रणधीर में खेत से मोटर का सामान काटकर उसे बोर में फेंकने और खड़ी फसल को स्प्रे कर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी धल्लेके, जिला मोगा ने बताया कि वह गांव खोसा रणधीर स्थित जमीन को ठेके पर लेकर खेती करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 2 और 3 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ठेके वाली जमीन में लगी मोटर का बैड काट दिया और एक सबमर्सिबल मोटर को बोर में फेंक दिया।

किसान ने बताया कि इस घटना से मोटर से संबंधित सामान को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 23 सितंबर की रात करीब साढ़े चार बजे खेत में बोई गई लगभग साढ़े चार एकड़ फसल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर स्प्रे कर दिया गया, जिससे फसल के प्रभावित होने की बात शिकायत में कही गई है। घटना के बाद किसान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में घटनाओं को अंजाम देने वाला व्यक्ति कौन था। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: कोट इसे खां (moga)

Exit mobile version