Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

नगर निगम व लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर पहुंचाएंगे पार्टी की नीतियां

पटियाला: भारतीय जनता पार्टी पटियाला शहरी के नए अध्यक्ष केके मल्होत्र का आज उपाध्यक्ष विनीत सहगल बिन्नी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने सम्मान किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 22 से पार्टी कार्यकत्र्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष विनीत सहगल बिन्नी ने कहा कि नगर निगम और लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो को घर-घर पहुंचाया जाएगा और भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के दस महीने के कार्यकालमें राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति
लगातार बिगड़ती जा रही है। जो पंजाब और पंजाब के लोगों के भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोबिन ग्रोवर, मोहल्ला अध्यक्ष अशोक सिंगला, डा. सुशील जिंदल, गौरव शर्मा, संदीप शर्मा, सुशील शर्मा, जौली शर्मा, गैरी गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

Exit mobile version