Dainik Savera Times

जालंधर NRI सभा की महिला अध्यक्ष परविंदर कौर ने संभाला पदभार

जालंधर : जालंधर में हाल ही में हुए एनआरआई सभा के चुनाव में जीत हासिल करने वाले परविंदर कौर को आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और एमपी सुशील कुमार रिंकू द्वारा उन्हें कुर्सी पर बिठाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव सुचारू रूप से खत्म हो गए और आज परविंदर कौर ने अपनी कुर्सी संभाली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सभी NRI’s समस्याओं को हम मिलकर खत्म करेंगे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। करीब छह बजे परविंदर कौर को विजेता घोषित कर दिया गया। परविंदर कौर ने करीब 147 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, उनके विरोधी पूर्व प्रधान गिल सिर्फ 12 वोट ही मिले। 7 वोट रद्द कर दिए गए। जीत के बाद परविंदर कौर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एनआरआई की समस्याओं का समाधान करवाने की होगी।

Exit mobile version