Site icon Dainik Savera Times

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Parvinder Singh Jhota murder case

Parvinder Singh Jhota murder case

Parvinder Singh Jhota: पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कथित शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजहों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें- जहरीली होती दिल्ली की हवा, लाल निशान के पास पंहुचा AQI

 

नशे के खिलाफ सक्रियता के लिए जाने जाते थे परविंदर सिंह
परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते थे। वह मानसा और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित और नशे की लत लगाने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे। वह लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशा तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे।

हत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि जांच के बाद
बताया जा रहा है कि हत्या से पहले परविंदर सिंह झोटा की एक मेडिकल स्टोर संचालक से नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर बहस हुई थी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें एक केमिस्ट की दुकान के बाहर संचालक से नशे की दवाओं की बिक्री के संबंध में सवाल करते हुए देखा गया था। हालांकि, हत्या की इस घटना में विवाद की भूमिका और वारदात के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- 5 दिन की न्यायिक हिरास में सौरव दास और आशुतोष रांका, निजी बॉन्ड पर रिहा हुए अजिंक्य शिंदे

 

एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से जुड़े थे परविंदर सिंह झोटा
सोशल मीडिया पर ‘झोटा’ के नाम से मशहूर परविंदर सिंह झोटा एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों के चलते कई ग्राम पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए थे।

स्थानीय लोगों में रोष
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को जांच में अहम कदम माना जा रहा है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात की परिस्थितियों, हत्या के मकसद और संभावित अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

Exit mobile version