Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्री गिरफ्तार, बनियान और अंडरवियर में छुपा कर ला रहा था सोना

October 30, 2023

अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्री गिरफ्तार, बनियान और अंडरवियर में छुपा कर ला रहा था सोना

अमृतसर हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कर्मचारियों ने दुबई से आ रहे एक व्यक्ति को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके द्वारा पहने गए बनियान और अंडरवियर की परतों के बीच पेस्ट के रूप में सोना छिपा हुआ पाया गया। सोने के पेस्ट से बनी बनियान और अंडरवियर का कुल वजन 1359 ग्राम था। जांच के बाद यात्री से 24 कैरेट शुद्धता का कुल 593 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 36.5 लाख रुपये है। इन्हें सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें