Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 Gorkha Training Centre, सुबाथू में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड

October 3, 2023

14 Gorkha Training Centre, सुबाथू में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड

चंडीगढ़: सुबाथू में 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में आज 309 अग्निवीरों की एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड हुई। भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन के बाद यह दूसरा बैच है जो अपनी 31 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग पूरी होने पर पास आउट हो रहा है।  ब्रिगेडियर पी पी सिंह, कमांडेंट 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने युवा सैनिकों को उनके प्रशिक्षण के सफल समापन और परेड के उत्कृष्ट स्तर के लिए बधाई दी।

इसके अलावा पाइप बैंड, पीटी और खुखरी प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। उत्कृष्ट सैनिक तैयार करने की गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखते हुए, 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र आज देश के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें