Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पतंजलि योग समिति ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर को किया सम्मानित

January 26, 2024

पतंजलि योग समिति ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर को किया सम्मानित

अमृतसर: पतंजलि योग समिति अमृतसर के योग माता शकुंतला देवी के आशीर्वाद से जिला प्रभारी राजकुमार आर्य की अध्यक्षता में अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को उनके कार्यालय में प्रभु श्री राम परिवार का चित्र, सिरोपा व श्री राम लला के भव्य मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनका 22 जनवरी को श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के शुभ व पावन अवसर पर अमृतसर में किये मजबूत सुरक्षा प्रबंध व पतंजलि योग समिति की कक्षाओं कैंम्पों को प्रदान किए जाने वाली सुरक्षा व सहयोग का भी विशेष धन्यवाद किया गया।

इस मौके पर पूर्व काल में अमृतसर जिला पुलिस के प्रत्येक पुलिस थाने चौकी और पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक लगाएंगे योग कैंपों व कक्षाओं की चर्चा की गई तथा पुन: यह सेवा कार्य शुरू करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सहजिला प्रभारी अवन कुमार पाराशर, महासचिव अश्विनी पराशर, राजेश गुप्ता, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, सविता शर्मा, सिमरन, श्याम सुंदर खुराना, दविंदर गौतम, एडवोकेट गनीश शर्मा, एडवोकेट विक्र ांत शर्मा, विशाल शर्मा, निरवैर सिंह, एडवोकेट विश्व लूथरा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें