Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पठानकोट में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, डूबने से एक की हुई मौत

November 28, 2024

पठानकोट में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, डूबने से एक की हुई मौत

Pathankot Car Accident : पठानकोट के जसवाली गांव के पास हादसा होने की खबर सामने आयी है। बता दें कि अनियंत्रित होकर यूवीडीसी नहर में गिरी एक कार,कार में बाप और बेटी सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से बाप को कार में से बाहर निकाला गया,बेटी की मौत हो गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नहर का पानी बंद करवा कर कार को निकाला गया क्रेन की सहायता से बाहर,गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेकने आये थे।

पठानकोट के गांव जसवाली के पास उस समय हादसा हो गया। जब एक बाप और बेटी गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेक कर अपने घर बटाला को वापस जा रहे थे। जिनकी कार गांव जसवाली के पास यूवीडीसी नहर में गिर गई जिसके चलते आप और बेटी में से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत लोग बचाने के लिए नहर के किनारे पहुंचे जहां से उन्होंने बाप को तो जिंदा निकाल लिया। लेकिन बेटी जिसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है उसकी डूबने से मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस वह जिला प्रशासन की मदद से नहर का पानी बंद करबा कर मृतक लड़की की लाश को पानी मे से बाहर निकाला गया। जिस शक्श को लोगो ने बचाया वह पंजाब पुलिस में बतौर ए एस आई तैनात है। जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी नहर से बाहर निकाला गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें