Site icon Dainik Savera Times

पठानकोट नगर निगम और आर्मी स्कूल को मिली बम धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Bomb Threat: पठानकोट में आज नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकीभरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि ईमेल में नगर निगम कार्यालय, सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों और आर्मी स्कूलों को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

धमकी भरे ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर विस्फोट की चेतावनी दी गई है। इनमें नगर निगम कार्यालय, आर्मी स्कूल और सैन्य क्षेत्र शामिल बताए गए हैं। सुरक्षा कारणों से संबंधित एजेंसियां सभी संवेदनशील परिसरों की निगरानी बढ़ा रही हैं और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

साइबर जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

धमकी मिलने के तुरंत बाद नगर निगम प्रशासन ने पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। साइबर विशेषज्ञ ईमेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश कहां से भेजा गया। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय, सैन्य प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें…

अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट जानकारी या सोशल मीडिया पर फैल रहे संदेशों पर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Exit mobile version