
पठानकोट : पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से लगातार सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मामून कैंट थाना प्रभारी प्रीत के नेतृत्व में पठानकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने आर्मी यूनिटों के आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों, आसपास के रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिस जवानों ने इलाके में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी नजर रखी तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के सर्च आपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखना, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। आर्मी यूनिटों के आसपास सुरक्षा को लेकर पुलिस और एसओजी की टीमें विशेष सतर्कता बरत रही हैं। पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है, कि यदि उन्हें क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। मामून कैंट क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर अपनी मुस्तैदी का संदेश दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...