पंजाब डेस्क: पटियाला जिले में आज सुबह सरहिंद रोड पर गांव हसनपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बता दें कि पठानकोट डिपो की पंजाब रोडवेज़ बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बस का कंडक्टर और ट्रक चालक शामिल हैं।
हादसे का मंजर भयावह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
घायलों का इलाज जारी
घायलों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल और पटियाला के राजिंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों पर नज़र बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: ओंधे मुंह गिरीं सोने की कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर वाहनों को साइड में कराया, ताकि यातायात दोबारा बहाल किया जा सके। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि हादसा ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर की झपकी आने के कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सटीक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...