
पटियाला: दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पठानमाजरा के विधायक की मुश्किलें अब चरम पर पहुंचती दिख रही हैं। बता दें कि पटियाला की अदालत ने विधायक को 12 नवंबर तक अदालत में पेश होने का अंतिम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर वे निर्धारित तारीख तक पेश नहीं हुए, तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।
12 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश
जानकारी के अनुसार, अदालत ने इससे पहले भी विधायक को नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जांच एजेंसियों की कई टीमें उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक विधायक का कोई सुराग नहीं मिला है।
कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि
पठानमाजरा की अनुपस्थिति न्यायिक प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लंघन है। इसलिए अदालत ने यह अंतिम अवसर दिया है कि वे स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। अन्यथा, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिक्रम मजीठिया की आज हाईकोर्ट में पेशी, जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने भी विधायक की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी है, पर अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अब देखना यह होगा कि विधायक 12 नवंबर से पहले अदालत के समक्ष पेश होते हैं या फिर अदालत उन्हें औपचारिक रूप से फरार अपराधी घोषित कर देती है।