Site icon Dainik Savera Times

पटियाला में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: सास जसपाल कौर ने वीडियो जारी कर रखा अपना पक्ष

पटियाला: जिले में ससुराल में नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। इस मामले में अब तक लड़की के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की के पति को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा इस मामले में लड़की की सास को भी नामजद किया गया था, हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

अब इस पूरे मामले में ससुराल वाले भी सामने आ गए हैं। लड़की की सास जसपाल कौर ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है और मामले को लेकर कई अहम दावे किए हैं। सास जसपाल कौर ने अपने वीडियो के जरिए यह भी कहा है कि वह चाहती हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और असली सच्चाई सामने आए। ससुराल वालों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच होनी चाहिए ताकि कोई भी तथ्य नजरअंदाज न हो।

गौरतलब है कि इस मामले में ससुराल वाले पहले ही ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब सास के अपना बचाव करने के लिए वीडियो जारी करने के बाद मामले में दोनों परिवारों के दावे सामने आ गए हैं। अब सबकी नज़रें पुलिस जांच पर हैं ताकि पता चल सके कि नई नवेली दुल्हन की मौत के पीछे असली वजहें क्या थीं और इस मामले में सच्चाई क्या है।

📍 Location: ਪਟਿਆਲਾ (ਪਟਿਆਲਾ)

Exit mobile version