Site icon Dainik Savera Times

पटियाला पुलिस ने हासिल की बड़ी कामयाबी, 125 ग्राम सफेद नशीला पाउडर और 3 लोगों को किया गिरफ्तार

पटियाला के सिविल लाइन थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान 125 ग्राम नशीला पाउडर रंग सफेद और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन के मुख्य अधिकारी हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पुलिस ने 3 लोगों को रोका, जिनकी तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ, इन आरोपियों के पास से 125 ग्राम नशीला पाउडर सफेद और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। हमने मामला दर्ज कर लिया है।

 

Exit mobile version