Site icon Dainik Savera Times

4 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सब डिविजनल पुलिस राजपुरा के तहत पंडी पुलिस स्टेशन सिटी पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अफीम और सदर थाना राजपुरा पुलिस ने 2 किलो 600 ग्राम अफीम जब्त की और 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। डीएसपी राजपुरा सुरिंदर मोहन सिंह ने बताया पहले मामले में थाना सिटी के अंतर्गत पेंडी चौकी कस्तूरबा के प्रभारी एसआई गुरविंदर सिंह, थाना सिटी के मुख्य प्रभारी इंस्पेक्टर प्रिंस प्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अंडर ब्रिज के पास नाकाबंदी की गई थी।

उस समय 1 आरोपी को शक के आधार पर रोका गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी राज कुमार के रूप में हुई। कृपाल सिंह के नेतृत्व में सदर पुलिस ने गांव उपलहेड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी पहचान अमृतसर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई।

Exit mobile version