Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patiala Police ने नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1100 नशीले कैप्सूल भी बरामद

September 14, 2023

Patiala Police ने नशा तस्कर किया गिरफ्तार, 1100 नशीले कैप्सूल भी बरामद

पटियाला के बख्शीवाल थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की थी, इस दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर सवार एक ड्रग तस्कर को रोका, जो 56 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से 1100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी पटियाला के नाभा विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है। अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

इस मौके पर जानकारी देते हुए बख्शीवाल पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी नाभा का रहने वाला है और नशा तस्करी का काम करता है। जिसके चलते कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं और अब भी इस पर एनडीपीएस के 2 मामले दर्ज हैं, जिसमें यह आरोपी 56 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। लेकिन बाहर आते ही उसने ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया। हमने इसे नियंत्रण में कर लिया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया गया है। इससे आगे पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें