Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला पुलिस ने बच्चे चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 7 लोग गिरफ्तार

December 6, 2022

पटियाला पुलिस ने बच्चे चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 7 लोग गिरफ्तार

पटियाला: पटियाला पुलिस द्वारा नवजात बच्चों को चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 2 महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर 2 गाड़ियां तथा 4 लाख की नकदी बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि गरीब परिवारों के बच्चों की चोरी कर बेचने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके तहत 2 महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से एक इनोवा गाड़ी जिसे एंबुलेंस का रूप दिया गया था और एक अन्य गाड़ी सहित बच्चों की खरीद-फरोख्त संबंधी 4 लाख की रकम भी बरामद की गई है। एसएसपी शर्मा ने बताया कि यह गिरोह गरीब परिवारों से बच्चे खरीद कर आगे बेचता था, इसके अलावा डिमांड के मुताबिक यह गिरोह बच्चे चोरी करके भी आगे बेचने का काम करते थे। शर्मा ने बताया कि जिनको बच्चे बेचे गए है, उन परिवारों की भी पूरी जांच की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें