
Patiala Police busts arms smuggling gang : पटियाला। पुलिस ने गैंगस्टरों और अपराधियों तक अवैध हथियार पहुंचाने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अवैध पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में अपराधियों को सप्लाई करते थे। ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान के तहत CIA पटियाला की टीम ने पटियाला-संगरूर रोड पर वाजिदपुर गांव के पास कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह उर्फ फौजी और गुरदीप सिंह को दबोचा। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी SSB की 50वीं बटालियन में तैनात है और कथित तौर पर यूनिफॉर्म पहनकर ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश से हथियार पंजाब लाता था। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ ऑपरेशन के तहत, CIA पटियाला की टीम ने पटियाला-संगरूर रोड पर वाजिदपुर गांव के पास तलवंडी, बरनाला के रहने वाले मनदीप सिंह उर्फ फौजी और उसके साथी जंगियाना, बरनाला के रहने वाले गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। एसएसपी हंस के अनुसार, आरोपियों से 7 पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए, जिनमें एक 30 बोर और छह 32 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, मनदीप सिंह SSB की 50वीं बटालियन में काम करता है और पिछले तीन साल से नेपाल सीमा पर तैनात है। पुलिस का दावा है कि वह यूनिफॉर्म पहनकर ट्रेन से मध्य प्रदेश से हथियार लाता था और पंजाब में सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड भी सामने आया है। पसियाना पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...