पटियाला : पटियाला पुलिस ने आज ज़िले भर के 25 हॉटस्पॉट पर ड्रग तस्करों और असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ ‘CASO’ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) चलाया। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 34 लोगों को गिरफ़्तार किया गया और 25 एफआईआर दर्ज की गईं। इस अभियान के दौरान 36 ग्राम हेरोइन, 180 नशीली गोलियां और 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
इस दौरान पुराने बस स्टैंड के नजदीक स्थित भारत कॉलोनी में पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर जांच की। आप्रेशन का मुख्य फोकस उन इलाकों पर रहा, जिन्हें पुलिस द्वारा नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। कासो आप्रेशन के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संदिग्ध स्थानों की तलाशी लेने के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की।
अभियान के दौरान इलाके में पुलिस की व्यापक मौजूदगी देखने को मिली। इस कार्रवाई का निरीक्षण डीआईजी कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने मौके पर पहुंचकर किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीमों द्वारा की जा रही जांच और तलाशी अभियान का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे की गतिविधियों से जुड़े 20 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए समय-समय पर तलाशी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...