Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

बनूड़ में पटियाला पुलिस ने नगर परिषद की मदद से एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया

July 6, 2025

बनूड़ में पटियाला पुलिस ने नगर परिषद की मदद से एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया

राजपुरा: एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा के नेतृत्व में पटियाला पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत एक अहम कार्रवाई करते हुए नगर कौंसिल ने बनूड़ थाने में एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। मौके पर पहुंचे एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के नेतृत्व में नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है।
उन्होंने बताया कि नशा तस्कर मोहन सिंह उर्फ मोगली व सुरजीत सिंह नामक दो भाइयों ने वार्ड नंबर 4 मोहल्ला सैनीवाला बनूड़ जिला मोहाली में अवैध निर्माण किया हुआ था, जिसे नगर कौंसिल बनूड़ की ओर से गिरा दिया गया है तथा पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं। कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत किसी नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से निर्मित भवन को गिराने के लिए पुलिस से संपर्क करती है, तो पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने सहित कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाता है।

वरुण शर्मा ने कहा कि इस मामले में भी नगर परिषद ने नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है तथा पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि इन कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ राजपुरा और बनूड़ में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के पांच मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमे एफआईआर नंबर 55 दिनांक 7/7/2022 धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत, पुलिस स्टेशन बनूड़, जिसमें 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, एफआईआर नंबर 116 दिनांक 12/9/2023 धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत, पुलिस स्टेशन बनूड़, 15 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर एफआईआर। नंबर 118 दिनांक 20/9/2023 धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत और 314 ग्राम नशीला पाउडर बनूड़ पुलिस स्टेशन में बरामद किया गया। एफआईआर नंबर 18 दिनांक 9/2/2025 धारा 22.29/61/85 एनडीपीएस एक्ट और 105 111.61 (2) बीएनएस के तहत बनूड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस जहां नशे की सप्लाई चेन तोड़ने में सफलता हासिल कर रही है, वहीं नशा तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। साथ ही नशा तस्करी के जरिए प्रॉपर्टी बनाकर पंजाब की जवानी को नशे के काले कारोबार के जरिए बर्बाद करने वाले नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और पंचायती या शामलात जमीनों पर अवैध निमार्णों को गिराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की जानकारी सेफ पंजाब हेल्पलाइन चैटबॉट 9779100200 पर पुलिस को दें और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी स्थानीय वैभव चौधरी, डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह, एसएचओ बनूड़ थाना अर्शदीप शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें