Site icon Dainik Savera Times

2 दिन पहले हुई हत्या मामले को पटियाला पुलिस ने महज 5 घंटे में सुलझाया

पटियाला पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या मामले को महज 5 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले पर एसपी सिटी सरफराज आलम ने बताया कि गुरदीप सिंह नामक अभिव्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके खेतों में एक खून से लथपथ लाश पड़ी है। पुलिस ने जब सभी एंगल से मामले की जांच की तो पाया कि कुछ दिन पहले मृतक नरेश साहनी जो कि बिहार का रहने वाला था किसी बात को लेकर उसके दोस्त खूब लाल से लड़ाई हुई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया कि खूब लाल साहनी जो बिहार का ही रहने वाला है, लड़की के साथ कुछ समय पहले नरेश साहनी द्वारा अश्लील हरकत की गई थी। जिसको लेकर खूब लाल के मन में उसके लिए रंजिश थी। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी आलम ने बताया कि महज 5 घंटे में ही प्रवासी कत्ल केस को पुलिस ने बहुत ही टेक्निकल तरीके से सुलझा लिया। कत्ल में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है फिलहाल आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी।

Exit mobile version