
Patiala shut down for the release of prisoners : पटियाला। सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर बुलाए गए पंजाब बंद का पटियाला में व्यापक असर देखने को मिला। नेशनल जस्टिस फ्रंट से जुड़ी जत्थेबंदियों ने विरोध मार्च निकालकर बाजार बंद करवाने की अपील की और नए बस स्टैंड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और बंद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इसके बाद नए बस स्टैंड पर सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया और फिर यह प्रदर्शन खांडा चौक पर समाप्त हुआ। एसपी सिटी मोहित अग्रवाल ने कहा कि बंद के मद्देनजर पूरे शहर में सुनियोजित तरीके से पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बनी रही। नेशनल जस्टिस फ्रंट से जुड़े शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के महासचिव भाई महिंदर पाल सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में एक ही तरह के मामलों में अलग-अलग कानून क्यों लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में आरोपी पैरोल पा सकते हैं, तो भाई जगतार सिंह हवारा के मामले में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...