Site icon Dainik Savera Times

इंतकाल के बदले 3 हजार रिश्वत, पटवारी और साथी गिरफ्तार

Patwari and Associate Arrested in Jalandhar Vigilance Trap : जालंधर। तहसील कॉम्प्लेक्स में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके साथी को कथित तौर पर 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पटवारी विश्वजीत और राकेश कुमार के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने इंतकाल करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दोनों को काबू किया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000606913.mp4

जब विजिलेंस टीम ने एक पटवारी और उसके साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पटवारी की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार के रूप में बताई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ने इंतकाल करवाने के बदले 3 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000606912.mp4

योजना के तहत शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम देने की कोशिश की, विजिलेंस टीम ने दो गवाहों की मौजूदगी में पटवारी और उसके साथी को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि पटवारी का साथी तहसील कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 202 में काम करता है। हालांकि, उसने अपने ऊपर लगे रिश्वत लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं पटवारी ने भी कहा कि उसे अपने काबू किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। फिलहाल विभाग की ओर से रिश्वत की रकम और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

Exit mobile version