Site icon Dainik Savera Times

जमीन का तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले 25,000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

होशियारपुर : विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व हलका शामचौरासी में तैनात राजस्व पटवारी नरजीत सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह केस होशियारपुर के कडियाना वासी बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उक्त पटवारी उसकी जमीन का पड़ोसी के साथ तबादला करने और उसका इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है और बातचीत के दौरान सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करते हुए जाल बिछाया जिसके अंतर्गत दोषी पटवारी को 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्त्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। इस संबंध में राजस्व विभाग के उपरोक्त दोषी कर्मचारी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version